राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अप्रैल,अमरपुर मुख्यालय मैं लंबे अरसे से अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर कब्जा जमा रखा है, यहां तक कि अमरपुर मुख्य तिराहे पर ठेला लगा लिए गए हैं। जिससे तिराहे के आसपास की सड़कें सकरी हो गई है, ऐसे में हादसे की संभावनाएं बढ़ गई है।
जिससे लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, अमरपुर में मुख्य तिराहे पर चाय नाश्ता एवं सड़क पर कुर्सियां टेबल रख दी जाती है, स्टैंड में बस आने जाने ऑटो एवं अन्य वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं है, मुख्य बाजार तिराहे पर वाहन खड़े होते हैं वहां भी अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर ढेरा जमा रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य तिराहे से अतिक्रमण हटाया जाए नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, अमरपुर टेकरी से लगे हुए शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है,जिसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सीओ जनपद पंचायत को अवगत कराया गया था किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होने से लोगों में आक्रोश है।
इनका कहना है
इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। यदि अतिक्रमण किया गया है तो संबंधिततो पर कार्रवाई होगी
हिम्मत सिंह भवेदी नायब तहसीलदार अमरपुर।
