मुझे है डिण्डोरी की स्वच्छता पर गर्व, क़ो ठेंगा दिखा रहे ओनलाइन व्यवसाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुझे है डिण्डोरी की स्वच्छता पर गर्व, क़ो ठेंगा दिखा रहे ओनलाइन व्यवसाई

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 मार्च,इन दिनों नगर में नगर पंचायत द्वारा खूब होडिंग लगा लगा हमे गर्व है का खूब ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है।मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।    नगर के ह्रदय स्थल मैं माँ जगदंबा मंदिर के समीप खुले ओनलाइन कारोबारीयों ने अपने सामने कचड़े का अम्बार लगा रखा हैं और आए दिन बेतरजीब खड़ी गड़ियों के कारण जाम कि स्थिति बनी रहती हैं ,जिस पर नगर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नही दे रहा।न ही इस रोड मैं कभी साफ़ सफ़ाई होती हैं ठीक मंदिर के पास रेत पड़ी होने के कारण व गिट्टी और मरुम विखरने से दुर्घटनाओ की आशंका बनी रहती हैं ज्ञात होवे कि इस समय नवरात्रि धार्मिक पर्व भी चल रहें हैं इस कारण श्रधालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
वहीं वैष्णव देवी मंदिर मुख्य मार्ग से अंदर छावड़ा के घर तक लगभग 1 वर्ष पूर्व बनी सीसी सड़क अपने साथ हुए भृष्टाचार की कहानी खुद बयां कर रही है।1वर्ष पूर्व बनी इस सीसी सड़क को काफी मसक्कत से खोजना पड़ता है तब जाकर उखड़ी गिट्टियों और घुल के अम्बार से कुछ झलक 1 वर्ष पूर्व बनी उस सड़क के दीदार हो पाते है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।