स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत बी.ई.ओ./बी.आर.सी.सी./बी.ए.सी./सी.ए.सी. का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत बी.ई.ओ./बी.आर.सी.सी./बी.ए.सी./सी.ए.सी. का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 5 अप्रैल,राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विकास खंड अमरपुर में स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत दिनांक 4 एवं 5 अप्रैल को विकास शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक, विकास खंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र अमरपुर में आयोजित किया गया प्रशिक्षण के संबंध में बी ए सी रमेश मूलचंदानी ने बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट के ऑनलाइन 11 प्रशिक्षण युनिसेफ के सहयोग से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित किए गए थे जिसका फेस टू फेस 2 दिवसीय प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र में आयोजित किए गए थे जिसमें विकास खंड अमरपुर से बी ए सी रईस अहमद जै़दी, मै स्वंय एवं जन शिक्षक उदय सिंह तेकाम ने सहभागिता की थी। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में 11 अकादमिक विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे विकास खंड अमरपुर में दिया गया इस प्रशिक्षण से बी.ए.सी./सी.ए.सी. की कार्यकुशलता एवं क्षमता का विकास होगा एवं नेतृत्व वृद्धि होगी। इस प्रशिक्षण में विभिन्न अकादमिक गतिविधियां कराई गई जिसमें सभी प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में वी के चीचाम विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सुबेश किशोर दुबे बी आर सी सी, देवेंद्र दीक्षित बीएसी, शेख अमजद बीएसी, जनशिक्षक अंगद सिंह मरावी, सन्तोष मिश्रा, अरुण कुमार मार्को, अयोध्या सिंह सांडया, शैलेन्द्र सिंगौर, लीलाराम तेकाम, रतन सिंह बनवासी, रतन सिंह पूषाम, मत्तू सिंह परस्ते, दीपक कुमार धुर्वे उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।