आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 अप्रैल,प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। यानी दोपहर 12 बजे तक बच्चों की स्कूल से छुट्टी हो जाएगी। मध्यप्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरो ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव के कारण यह निर्णय लिया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। यह आदेश एमपी बोर्ड के सभी स्कूलों के साथ CBSE और ICSI बोर्ड के स्कूलों पर भी प्रभावशील रहेगा। बता दें कि मंगलवार को ही कई प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूल की टाइमिंग बदलने का निर्णय लिया है।
