जंगलो की अंधाधुंध कटाई और पीने को जल न होने के कारण वन्य जीव शहर की और - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जंगलो की अंधाधुंध कटाई और पीने को जल न होने के कारण वन्य जीव शहर की और

जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़24,शुक्रवार 15 अप्रैल, डिंडोरी, जैसे जैसे गर्मी सर चढ़कर बोल रही है और आम आदमी गर्मी की मार से बेहाल है तो वही अब जंगलो में भी गर्मी से सूखा पड़ने की स्थिति बनी हुई है और वन्य जीव अपने आसियाने को छोड़ जंगलो से शहर की और अपना रुख किये हुए है। इन दिनों शहर में बंदर, लोगो के लिए आफत बना हुआ है,घरों की खिड़की दरवाजे खुले देख सीधे घरो मे घुस जाता है और उतपात मचा रहा है। 
ऐसी ही एक घटना डिंडोरी नगर के व्यवसाई और समाजसेवी अक़ील अहमद सिद्दीकी के घर में हुई जहाँ एक बंदर ने घर मे घुस कर आतंक मचा दिया और उस बंदर के कारनामे को उनकी बेटी ने कैमरे में कैद कर लिया । ठीक इसी प्रकार बंदर ने अक़ील के घर से लगे एक जैन परिवार के घर पर भी काफी आतंक मचाया और घर के अंदर लोग डर के मारे सन्न रह गए और अफरातफरी मच गई। 
इस पूरी घटना से अनजान वन विभाग को इन घटनाओं से कोई लेना देना नही  है। ऐसा नही की विभाग को बंदरो के शहर में आमद की जानकारी न हो,पूर्व में भी बंदरों को शहर में देखा गया,मगर आस्था के चलते लोग बंदर को तरह तरह है खाने पीने की वस्तुये देते रहते है।मगर इस शंका से इनकार नही किया जा सकता कि किसी दिन बंदरों की इस चहलकदमी से कोई हादसा न हो और इस वन्य जीव का जीवन खतरे में न पड़े।यदि ऐसा हुआ तो विभाग खानापूर्ति करने में देर नही करेगा, उन्हें न जंगल की चिंता है न वन्य जीव की देखा जाए तो जंगलो में इन दिनों बड़ी संख्या में कटाई जारी है और कुछ जगह सरारती तत्वों द्वारा आग भी लगा दी जाती है जिस पर मोन धारण कर बैठे जिम्मेदार अधिकारी बन्द कमरों में ए सी की हवा खा रहे है।
वहीं पूर्व में कई बार जंगलो की कटाई की खबर से आई विटनेस न्यूज़ 24 लगतार वन विभाग को अवगत कराता रहा है पर विभाग के द्वारा इसे सीधे तौर पर नकार दिया गया। जबकि उनके ही विभाग के जिम्मेदारों ने पूर्व में स्वीकर भी किया है कि जंगल की कटाई हो रही है? फिर भी जिमेदार अधिकारी बंद कमरे में ए सी की हवा खा कर सुकून से सो रहे है?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।