भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 अप्रैल,एक संविधान एक विधान
पुरानी पेंशन संकल्प अभियान आजाद अध्यापक शिक्षक संघ डिंडोरी द्वारा प्रांतीय आव्हान पर अध्यापक संवर्ग वाहन रैली निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर में तहसीलदार को सोंपा। सबसे पहले अध्यापक शिक्षक चंद्रविजय महाविद्यालय में एकत्रित हुए वहाँ सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का संकल्प जिला अध्यक्ष देवेंद्र कितने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बैनर तले एवं प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल निर्देशन पर तथा जिला अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में अध्यापकों ने विशाल वाहन रैली निकालकर आक्रोश दिखा विशाल तपती गर्मी में भी अध्यापकों को जोश कम नहीं कर सका जिलाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है के अध्यापकों को पुरानी पेंशन शीघ्र प्रदान की जाए ।अध्यापक संवर्ग के जो लोग सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें नाम मात्र की पेंशन 800 से 1500 सौ रुपए के बीच में मिल रही है जो उनके परिवार के भाषण भरण-पोषण के लिए ना के बराबर है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को शीघ्र निर्णय लेने की आवश्यकता है जिससे प्रदेश की शिक्षकों में व्याप्त आक्रोश को कम किया जा सके तथा प्रदेश के शिक्षक सही मनोयोग से अध्ययन अध्यापन करा सकें। रामभगत मिथलेश ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य है कि हमारे जनप्रतिनिधियों ने अपनी पुरानी पेंशन बहाल रखी है जबकि कर्मचारियों को नई पेंशन दी जा रही जिससे अध्यापकों का भविष्य अंधकार में है जिसमे बुढ़ापे में कैसे जीवन यापन होगा।कार्यक्रम के अंत मे कालेज से कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित ने मीडिया को बतलाया कि हमारी पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाय।राजिस्थान ,छत्तीसगढ़ ,झारखंड की सरकारों ने पूर्व की पेंशन बहाल कर दी है ।दिनांक 1मई 2022 को पूरे प्रदेश के अध्यापक शिक्षक एकत्रित होकर भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। उक्त कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार बट्टे ब्लाक अध्यक्ष मधुदीप उपाध्याय, सुजीत ब्यौहार, पुरान साहू, सुनील शुक्ला, ओमकार जिला उपाध्यक्ष द्वारका मारवी, संगठन मंत्री सहीद खान, सतीश धुर्वे, वंशबहोर द्विवेदी, जिला सह संगठन मंत्री उमा देवी बर्मन, सिलोचना ब्यौहार, अनुराधा दीक्षित, सोनाली पांडेय, त्रिवेणी मिश्रा, कीर्ति रघुवंशी,
