विगत दो वर्षी से अधूरा पड़ा कूप निर्माण कार्य,पेय जल को परेशान कुई पारासी के लोग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विगत दो वर्षी से अधूरा पड़ा कूप निर्माण कार्य,पेय जल को परेशान कुई पारासी के लोग


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24 ,गुरुवार 14 अप्रैल, डिंडोरी जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुई परासी मैं ग्राम पंचायत द्वारा कूप निर्माण लगभग 2 वर्षो से  अधूरी पडा हुआ हैं जिसकी राशि भी निकाल ली गई है, ग्रामीणों का कहना है कि इसकी लागत राशि 200000 है जो कि 2 वर्ष बित जाने का बाद भी अब तक नहीं बन पा रहा है परासी में पानी के लिए ग्रामीणों को पेय जल के लिए भारी परेशान का सामना करना पड़ रा है। समस्या को लेकर कई बार सरपंच सचिवों को अवगत कराया गया इसके बाद भी सरपंच सचिव के द्वारा अब तक कोई उचित इंतज़ाम नही किया गया है। सरपंच सचिवों को जब पता चलता है कि ग्राम पंचायत में कोई बड़े अधिकारी  आने वाले है तब जाकर कामचलाऊ स्थिति के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दिए जाते है।
गौरतलब है कि गामीणो को पेय जल के लिए भारी मश्कक़त करना पड़ता है। गामीणो ने बतया की उन्हें लगभग 2 किलोमीटर से पानी लेकर आना पड़ता है सरपंच सचिव को गांव की समस्या नहीं दिखाई दे रही है 2 वर्ष पहले लगवाए थे  नल कूप जिनका उचित व्यववस्था न होने के चलते सब नष्ट हो गया है। 
जब आज जिम्मेदारों को पता चला कि ग्राम पंचायत में अधिकारियों का दौरा है। तो आनन फानन में जिम्मेदसरो ने व्यवस्थाओ को बनाने में लग गए है।और कूप से बोल्डर बाहर करवा रहे हैं।
सरपंच सचिवों द्वारा  हमेशा से ही ऐसा किया जाता है और ग्रामीण को पानी के लेकर मोहताज होना पड़ता  है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।