विकासखंड स्तर में वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना तय - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विकासखंड स्तर में वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना तय



आई विटनेस 24 डिंडोरी, मुख्यंमत्री शिवराज सिंह चोहान के डैशबोर्ड में शामिल हेल्थ आईडी व आयुष्मान कार्ड योजना में तेजी लाने  एवं आम जनता के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु.. जिसमे विशेसज्ञ डॉक्टर द्वारा टी. बी. कुष्ठ. कैंसर. बी. पी. डायबिटीज, गर्भवती महिलाओ, एवं बच्चो का स्वास्थय परिक्षण, एवं निःशुल्क जाच एवं दवाई उपलब्ध होंगी के लिए  दिनांक 18-26 अप्रैल तक विकासखंड स्तर में वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है।

1.- विकासखंड बजाग 18.04.2022
2- विकासखंड करंजिया 19.04.2022
3- विकासखंड  मेहंदवानी 20.04.2022
7- विकासखंड समनापुर 21.04.2022
5- विकासखंड शाहपुरा 22.04.2022
6- विकासखंड विक्रमपुर 23.04.2022
7- विकासखंड अमरपुर 25.04.2022
8- जिला चिकित्सालय डिंडोरी 26.04.2022
 निश्चित हुआ है। जिसमे समस्त आम नागरिकों की हेल्थ आईडी बनाई जानी है। व साथ ही साथ पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाने है व अन्य कई जांच व परीक्षण किया जावेगा।

हेल्थ आईडी हेतु आवश्यक दस्तावेज


1 आधार कार्ड
2 मोबाइल नंबर(आधार कार्ड से लिंक)आयुष्मान कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

1 आधार कार्ड
2 समग्र आईडी
3 मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक)

इसलिए आवश्यक है कि समस्त आम नागरिकों के सही मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाये जिससे स्वास्थ्य मेला में उन सभी नागरिकों की हेल्थ आईडी बनाई जा सके।

इसी तरह पात्र व्यक्तियों के भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा सकें ।

अतः समस्त आशा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में समस्त आमजन तक उक्त सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें। समस्त सीएचओ अपने प्रतिदिन की ओपीडी में आने वाले नागरिकों को जानकारी से अवगत करावें।

समस्त कर्मचारी, मीडिया. पत्रकार बंधु, आमजन अपने आसपास के समस्त नागरिकों तक उक्त सूचना का प्रचार प्रसार अवश्य करें ,जिससे आमजन मानस को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। निवेदनकर्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डिंडोरी

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।