राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी,अमरपुर 14 अप्रैल2022 दिन गुरुवार, को जनपद पंचायत अमरपुर सभागृह में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जन अभियान परिषद अमरपुर के तत्वाधान में व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुलाब सिंह ठाकुर वरिष्ठ अध्यापक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरपुर ,कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष बीजेपी मंडल अमरपुर, मुख्य अतिथि गजेंद्र ठाकुर, विशेष अतिथि माखन साहू तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री क्रांति धुर्वे ,जनपद सदस्य धोबी सिंह परस्ते, राजेंद्र यादव ,रामनाथ ,सेंकी चंद्रोल,, अनिल साहू, पार्वती, तिलक सैयाम ,अरविंद यादव बाल विकास विद्या मंदिर तथा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव बीएसडब्ल्यू छात्र क्रोना वॉलिंटियर एवं स्वैच्छिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मंचासीन द्वारा बाबा साहब के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर कर किया गया एवं स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा दिया गया।
इसके उपरांत कार्यक्रम की मुख्य वक्ता द्वारा बताया गया की डॉक्टर साहब विश्व के महान विचारक विधि वेता अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ समाज सुधारक एवं आधुनिक समाज के निर्माता थे उन्होंने संविधान की रचना कर सदियों से दबे कुचले शोषित समाज को संवैधानिक और कानूनन अधिकार प्रदान किया तथा आगे बताया गया की उनका जन्म अपने ही मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था उनके पिता राम जी तथा माता भीमा भाई थे उनके अध्ययन एवं समाजिक राजनीतिक तथा अन्य विषयों पर प्रकाश डाला गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर विशेष अतिथि श्री माखन साहू और अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन मिला जिसमें उन्होंने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर साहब की किसी एक विषय को अंगीकार करते हुए अपने जीवन में अपनानेका आह्वान किया तथा यहां जो भी बाबा साहब के विषयों पर जानकारी मिली इस जानकारी को अपने अपने गांव के लोगों को बता कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास प्रस्फुटन द्वारा किया जाए तो हम बाबा साहब के विचारों को सफल कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक अमर लाल धुर्वे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम अध्यक्ष के अनुमति से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव, बीएसडब्ल्यू छात्र ,क्रोना वॉलिंटियर , स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
