सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जाएंगे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जाएंगे

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अप्रेल, कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित शालाओं का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क जाति प्रमाण बनाये जाएंगे। कलेक्टर झा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 
      कलेक्टर झा ने कहा कि सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की दर्ज संख्या भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिसके आधार पर जाति प्रमाण पत्र के फार्म स्कूलों को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षक के द्वारा सभी फार्म भरे जाएंगे। पटवारी का प्रतिवेदन लगाना होगा। सभी फार्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करने होंगे। जिससे अध्ययनरत विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। कलेक्टर  झा ने इस अवसर पर अक्षय उर्जा का अपव्यय रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में अक्षय उर्जा के महत्व को बताने को कहा। सभी विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर और परीक्षा आयोजित कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगाने के निर्देश दिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।