आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अप्रैल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिले के 8 मंडलों में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय डिंडोरी में भाजपा का स्थापना दिवस ध्वज फहरा कर मनाया गया साथ ही नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जो डी.डी मार्केट में स्थित दीनदयाल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया।
6 अप्रैल 1980 को 'भारतीय जनता पार्टी' ने साकार रूप लिया। प्रारंभिक चार साल के संघर्ष के बाद 1984 के आम चुनाव में उसे भी मात्र 2 सीटें मिलीं। जनसंघ और भाजपा दोनों में यह एक अद्भुत समानता देखी जा सकती है कि पर्याप्त पहचान बना लेने के बावजूद दोनों का खाता 2 से ही खुला। स्मरण रहे कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गाँधी जी और सरदार पटेल के आग्रह पर स्वतंत्रता के बाद बनी पहली सरकार में मंत्री बनाया गया था। परन्तु वे सरकार में रहते हुए लोककल्याण और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनके बाद पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि के नेतृत्व में भी भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में ही रही, परन्तु उसने कभी अपने संकल्पों के साथ समझौता नहीं किया। भाजपा ने तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय लोकतंत्र में विपक्ष की अपनी भूमिका का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। विपक्षी दल होते हुए भी भाजपा और उसके नेतृत्व ने भारत ही नहीं, अपितु पूरी दुनिया में अपनी अनुकरणीय छाप छोड़ी।
राष्ट्र-जीवन में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता और उसके प्रति निष्ठा ने ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने गौरव दिया है। आमजन के जीवन में बदलाव लाकर उसे देश की मुख्य भूमिका में लाने में भाजपा के नेतृत्व ने अद्भुत सफलता पायी है, यह तथ्य संसार के लगभग सभी राजनीतिक जानकर स्वीकारते हैं। अपने 43 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल ने चार दशक पूर्व जो सपने देखे, वह तो साकार हुए ही हैं, साथ ही स्वाधीनता के अमृत वर्ष में मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 के लिए अपना दिशा-सूत्र बना चुका है, जिसको पूरा करने का दारोमदार भी भारतीय जनता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। निश्चित ही भाजपा अपनी संकल्प शक्ति, निष्ठा और नियति से इसे पूरा करेगी तथा देश के भविष्य-निर्माण की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभा कर संकल्प-सिद्धि की ओर अग्रसर रहेगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाठक, पूर्व विधायक दुलीचंद उरेती, जिला मंत्री सपना जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी आशीष वैश्य, आईटी सेल प्रभारी राहुल पांडे, बजाग मंडल महामंत्री प्रमोद साहू, वरिष्ठ नेता प्रभात जैन, रजनी श्रीवास, तरुण ठाकुर, मनीष सैनी, कृष्ण कुमार ठाकुर, बालकृष्ण नंदा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
