शाहपुर के हिंदूवादी संगठन जता रहे हैं, कड़ा विरोध
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अप्रैल,जिले की शहपुरा थाना अंतर्गत दिनांक 5 अप्रैल 2022 को दर्ज लव जिहाद मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है,ग्राम शाहपुर के कुछ तथाकथित लवजिहादीयों के द्वारा एक हिंदू लड़की को अगवा कर लिए जाने का मामला थाना शहपुरा में दर्ज कराया गया था, उसी के विरोध में ग्राम शाहपुर के हिंदूवादी संगठनों एवं छोटे बड़े सभी व्यापारियों के द्वारा आज शाहपुर बंद कराया गया है, और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के द्वारा चेतावनी दी जा रही है, कि अगर जल्द से जल्द लड़की को वापस नहीं लाया जाता है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा! हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के द्वारा मांग की जा रही है, कि जिस प्रकार से प्रदेश के कुछ जिलों में अपराधियों के घरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त किया गया है,ठीक उसी प्रकार से इन आरोपियों के घरों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में फिर कभी इस प्रकार की घटना दोबारा घटित ना हो सके !
