नगरीय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक कल 21 मई को - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगरीय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक कल 21 मई को

राजेंद्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 20 मई,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत  के नेतृत्व में आगामी निकाय चुनाव को लेकर जिला बैठक दिनांक 21 मई 2022 दिन शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 11:30 बजे आयोजित की गई है।
 बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश द्वारा नियुक्त निकाय चुनाव प्रभारी एवं जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत करेंगे।
जिला महामंत्री अवध राज बिलैया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उक्त बैठक में वरिष्ठ नेतागण, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, पूर्व महामंत्रीगण, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, शहपुरा/डिण्डोरी नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षदगण एवं भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।