डिण्डौरी:- आज 25 मई को विश्रामगृह डिंडोरी में 12 बजे से विधानसभा डिंडोरी कांग्रेस सदस्यता अभियान मतदाता सूची की ब्लाक वार की जाएगी समीक्षा
आईविटनेस न्यूज़ 24, डिंडोरी- बुधवार 25 मई 2022 डिंडोरी -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला कांग्रेस संगठन चुनाव अधिकारी (डी आर ओ) प्रशांत सिंह का आगमन 24 मई को विश्रामगृह शहपुरा में हुआ विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी जिला जिला संगठन मंत्री अजय चंदेल, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र प्रभारी विजय दहिया, महेंद्र ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरपु,र दुर्गा साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेहदबानी, अमित कछवाहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहपुरा, दिलीप रजक, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमन पाठक, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, राजेंद्र गुप्ता, कांग्रेस संगठन सेवा दल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ने बताया कि जिला कांग्रेस संगठन निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह दिनांक 25 मई 2022 दोपहर 12:30 बजे से विश्राम गृह डिंडोरी मे विधानसभा ब्लॉक वार सदस्यता अभियान मतदाता सूची की समीक्षा करेंगे एवं कांग्रेस के निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि एआईसीसी मेंबर प्रदेश प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कांग्रेस के समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिला कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल युवा कांग्रेस एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों चर्चा करेंगे। विश्राम गृह शहपुरा में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुस्ताक खान, राजीव गांधी पंचायती राज रसूल खान ,वरिष्ठ कांग्रेसी अमर सिंह मरावी, गुड्डा पाठक जी, संजू रजक जी, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने डीआरओ प्रशांत सिंह से मुलाकात कर संगठन हित में चर्चा की।
