आईविटनेस न्यूज़ 24, डिंडोरी- बुधवार 25 मई 2022 डिण्डौरी:- पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमकार सिंह मरकाम को म. प्र आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर साथियों ने घर पहुँचकर शुभकामनाएं दी पटाखे फोड़ मिठाई बांटकर मनाया जश्न।
राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन का सिलसिला लगतार जारी है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बाद अब आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय शाह की जगह डिंडोरी से विधायक पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की अनुशंसा पर उन्हें यह जवाबदारी दी गई है, उनके साथ तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
ऑल इंडिया कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए गए। ओमकार सिंह मरकार डिंडौरी से विधायक है। वह अजय शाह की जगह लेंगे। इसके अलावा तीन उपाध्यक्ष राधेश्याम मुवेल, भग्गू आदिवासी, प्रकाश सिंह ठाकुर को बनाया गया है।
ओमकार सिंह मरकार के आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले वासियों में हर्श का माहौल है। साथियों ने विधायक निवास पहुँचकर शुभकामनाएं दी पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मरकाम के अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर के आदिवासी समाज में ख़ुशी की लहर व्याप्त है।

