ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 मई,सोमवार 23 मई को जिला मुख्यालय डिंडोरी के डिंडोरी कॉलेज तिराहा से मंडला बाय पास रोड सिद्ध टेकरी के चौराहे पर बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ जिला डिंडोरी , मध्य प्रदेश के सौजन्य से प्रस्तावित बैगा आदिम जनजाति राष्ट्रीय मानव , राष्ट्रपति द्वारा दत्तक पुत्र , संरक्षित विशेष जनजाति एवं उसके इष्ट पूर्वज नागा बैगा नागा बैगिन प्रतिमा स्थापना अनावरण कार्यक्रम हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम बैगानी रीति रिवाज से नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की मुख्य आतिथ्य में और प्रदेश संगठन के अध्यक्ष नारायण सिंह भारतीय , सचिव दिनेश भारतीय , जिला अध्यक्ष अमर सिंह मोहताडिया , वरिष्ठ समाज सेवी फूल साय कचनारिया , जिला सचिव गुलाब सिंह मोहतादिया , रूप सिंह तिलझारिया ,, दलबीर सिंह मांगड़िया , राम गरीब शिलांदिया , सुरेश कचनारिया , मातादीन मावड़िया , धनेश झिमोडिया , लल्ला सिंह मुंडकिया , महेंद्र सिंह निगुनिया , गणेश कचनारिया , गणपत सिंह बिलगढ़िया , कुंवर सिंह शिलथरिया , अर्जुन सिंह कोबदाडिय , सेवादिन , दरबारी झिमोदिया , मातादीन तुमहिया , अनुसूचित जनजाति जिला संगठन , और समाज सेवी राजेश कुशराम , शिवराम खोहड़िया , उपस्थित जिला संगठन के पदाधिकारी , समस्त कार्यकर्ता सदस्य , उपस्थित सभी बैगा समाज के विकास खंड पदाधिकारी , कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित समाज के सगा जनों की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ , आने वाले कुछ दिनों पश्चात , उक्त स्थल पर नागा बैगा नागा बैगिन प्रतिमा स्थापना अनावरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा।
