कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला संगठन निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह ने ली बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला संगठन निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह ने ली बैठक

नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस  कमेटी आदिवासी विभाग अध्यक्ष ओमकार मरकाम का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 26 मई,डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी संगठन चुनाव अधिकारी डीआरओ प्रशांत सिंह ने विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक के शुभारंभ में नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी विभाग अध्यक्ष पूर्व मंत्री विधायक डिंडोरी ओमकार मरकाम का स्वागत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सूत की माला पहनाकर हार्दिक बधाइयां दी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ, का हृदय से आभार व्यक्त किया। कांग्रेस संगठन चुनाव की बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह ने कहा कि संगठन के चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता के साथ कराए जाएंगे आप लोगों के द्वारा जो भी सदस्यता अभियान चलाया गया है वही सदस्य संगठन चुनाव में मतदाता होंगे ।
निष्ठावान कांग्रेस के कार्यकर्ता को संगठन में स्थान मिलेगा, जिन साथियों ने सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है संगठन में उनको भी महत्वपूर्ण स्थान दिलाया जाएगा। हम सब का उद्देश्य है की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के हाथों को मजबूत करें, कांग्रेस को मजबूत करें, और आपसी मतभेद को भुलाकर केवल कांग्रेस के लिए काम करें। विश्राम भवन में आयोजित बैठक में, जिला महामंत्री रजनीश राय, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला उपाध्यक्ष रितेश जैन, जिला प्रवक्ता अविनाश गौतम, डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल, बजाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश पटेरिया, करंजिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अयोध्या बिसेन, लोकेश मार्को प्रदेश प्रतिनिधि, आरटीआई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर मालती तिवारी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पूषाम, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र प्रभारी विजय दहिया,अजय तेकाम, कपूर बनवासी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।