’’शाश्वत’’ आनंद अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 17 दिसम्बर दोपहर 2 बजे तक अपना नामांकन करे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

’’शाश्वत’’ आनंद अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 17 दिसम्बर दोपहर 2 बजे तक अपना नामांकन करे

आयोजित कार्यक्रम में मां नर्मदा मैया से संबंधित, कविता, भजन, संगीत, जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे
18 दिसम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शाश्वत आनंद अनुभूति के कार्यक्रम होंगे
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 16 दिसम्बर,कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों के लिए ’’शाश्वत’’ आनंद अनुभूति की पहल प्रारंभ की है। जिले में शाश्वत कार्यक्रम के तहत सभी विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शाश्वत आनंद अनुभूति के कार्यक्रम होंगे। आयोजित कार्यक्रम में मां नर्मदा मैया से संबंधित, कविता, भजन, संगीत, जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजित कार्यक्रम में शासकीय सेवकों को छोड़कर कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे तक अपना नामांकन करा सकते हैं। जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाना है, उसका एक मिनट का वीडियों नामांकन के साथ प्रस्तुत करना होगा। 
      

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।