ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 16 दिसम्बर,अपनी माँग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करना रसोइया संघ को मेंहगा पड़ गया।कल गुरुवार को जिले भर के रसोईया संध की महिलाओं ने डिण्डोरी मुख्यालय में आकर कलेक्टर के सामने अपनी माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही जबलपुर अमरकंटक राज्य मार्ग के कलेक्टर तिराहे पर चक्का जाम करने का भी प्रयास किया गया। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुये रसोईया संघ के 9 लोगो के ऊपर मामला कायम किया है।एसपी संजय सिंह ने बताया कि अपनी माँग को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन करने की किसी को मनाही नही है लेकिन राज्यमार्ग या आवागमन को बाधित करना नियम विरुद्ध कार्य है।इसी को संज्ञान में लेते हुये चक्काजाम करने वाले के ऊपर कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
