दो शिक्षक हुए निलंबित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दो शिक्षक हुए निलंबित

छाया चित्र
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 16 दिसम्बर,कलेक्टर विकास मिश्रा इन दिनों लगातार स्कूलों का ओचक निरीक्षण कर जिले की नब्ज टटोल रहे है और जहाँ भी कमजोर नस मिल रही है उसे दबा भी रहे है।इसी तारतम्य में दो शिक्षको को निलंबित किया गया है।
प्राथमिक शाला हर्रा टोला (धमनगांव)
के पूरन सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक
 को बिना पूर्व सूचना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, और ग्रामवासियों द्वारा शिक्षक का शराब पीकर विद्यालय आने की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। 
वहीं जगत सिंह मरावी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला लुगदरा को 08 दिसंबर 2022 से बिना पूर्व सूचना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।