पहुँच मार्ग नहीं होने के चलते गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों को 3 किमी खटीया से एंबुलेंस तक लाने मजबूर ग्रामीण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पहुँच मार्ग नहीं होने के चलते गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों को 3 किमी खटीया से एंबुलेंस तक लाने मजबूर ग्रामीण

आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 21 दिसम्बर,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में मंगलवार को करंजिया जनपद के ग्राम पंचायत धावाडोंगरी भुररीटोला के ग्रामीणों ने पहुँच मार्ग के लिये कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने बताया कि जनपद पंचायत करंजिया के ग्राम पंचायत धवाडोंगरी भुररीटोला के ग्रामीणों के साथ कलेक्टर महोदय से धवाडोंगरी से भुररीटोला टोला तुलसी घाट नर्मदा नदी पहुंच मार्ग के लिये आवेदन किया है पहुँच मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को आने जाने में परेशानी होती है गर्भवती महिलाओं  तथा बुजुर्गों को 3 किमी खटीया से एंबुलेंस तक लाया जाता है भुररीटोला टोला गाँव तक एंबुलेंस नहीं जा सकती वहीं बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है इसलिए पहुंच मार्ग जल्द से जल्द बनाई जाये ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत धावाडोंगरी से भुररीटोला टोला तुलसी घाट नर्मदा नदी पहुँच मार्ग की दूरी 5 किलोमीटर है जिसमें ग्राम वासियों को आने जाने में परेशानी होती है ग्राम के गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों को अस्पताल लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा 108 हेल्प लाइन कॉल करके एम्बुलेंस बुलाते हैं तब एम्बुलेंस भुररीटोला गाँव तक नहीं पहुंच पाती तथा 3 किमी गाँव पहुंचने के पहले ही खड़ी हो जाती है गाँव तक नहीं पहुंच पाती अत: महोदय जी से निवेदन है कि आवेदन की जांच कराकर ग्राम पंचायत धावाडोंगरी से भुररीटोला टोला तुलसी घाट नर्मदा नदी पहुंच मार्ग को ग्रेवल सड़क रोजगार योजना के तहत स्वीकृत करने की महान कृपा करें इस अवसर पर आदिवासी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंजना अयाम, उपसरपंच धावाडोंगरी रोहित कुमार, नरेश कुमार, मगलू लाल, हरबंस, नरेश लाल, राज बलि, राजू, सुदामा, बिसाहू लाल गंगोत्री बाई अमृत नंदा एवं ग्राम वासी उपस्थित रहें

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।