सारसताल के रोजगार सहायक के काले कारनामे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सारसताल के रोजगार सहायक के काले कारनामे

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 21 दिसम्बर, आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के जनपद डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारसताल जो कि चारों ओर से पहाड़ियों से घिरी हुई है, अगर इसे जनपद डिंडोरी का बैगा चक कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी! ग्राम पंचायत सारसताल के ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाए गए हैं, कि ग्राम रोजगार सहायक उमेद सिंह उद्दे के द्वारा शासन के सारे नियमों को दरकिनार करते हुए, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भारी-भरकम भ्रष्टाचार किया गया है! ग्रामीणों के अनुसार रोजगार सहायक अपनी पत्नी, पिता एवं भाई इन सभी लोगों के नाम पर ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास बनवा रखा है, जबकि ग्राम के बहुत से ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जिनको आवास की सख्त आवश्यकता है! उन्हें इस योजना से वंचित रखा गया है! ग्रामीणों के अनुसार रोजगार सहायक उमेंद सिंह उद्दे के साथ सांठगांठ करते हुये, प्रेमलाल नागेश जिसके नाम पर आवास योजना की राशि ₹25000 उसके भाई उत्तम लाल नागेश के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है, किंतु आज दिनांक तक उस जगह पर आवास का नामोनिशान भी नहीं बना है! जबकि प्रेमलाल नागेश वर्तमान में ग्राम पंचायत मुड़िया कला में निवासरत है! शासन की राशि का किस तरह से बंदरबांट किया गया है, इस बात का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है! अगर गंभीरता से इस विषय की जांच की जाये तो और भी काले कारनामे सामने निकल कर आ सकते हैं! ग्रामीणों की मानें तो रोजगार सहायक ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में खुद ठेकेदारी का कार्य भी करता है, जिसका जीता जागता सबूत पंच परमेश्वर का पोर्टल खुद अपनी जुबा बयां कर रहा है, जहां पर इसके चाहेते प्रहलाद ट्रेडर्स के नाम से बड़ी-बड़ी राशियों की बिलिंग हो रही है! यहां पर ना तो कोई अधिकारी भ्रमण करने के लिए आते है, और ना ही ग्रामीणों की समस्याओं पर संज्ञान लिया जाता है! यहां पर एक कहावत बहुत सटीक बैठती है, राम की चिरैया और राम को खेत खाव-री चिरैया भर भर पेट!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।