आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 21 दिसम्बर,भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया का डिण्डौरी नगर मे स्वागत कार्यक्रम दिनाॅक 23 दिसम्बर दिन शुुक्रवार को स्वागत रैली जोगीटिकारिया से माॅ. नर्मदा जी के पूजन अर्चन कर वाहनो के काफिले के साथ काॅलेज तिराहा पहुॅचेगी जहाॅ से भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा एवं मुख्यमार्गो से स्वागत होते हुए जबलपुर स्टैण्ड, पुरानी डिण्डौरी होते हुए भाजपा कार्यालय पहुॅचेगी और फिर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा। जिसकी तैयारिया जोर शोर से नगर मे हो रही है। इस स्वागत कार्यक्रम मे केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अमिता चपरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युमो अभिलाष पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, एवं सभी पूर्व जिलाध्यक्ष सहित ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, ज्ञानदीप त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं डिण्डौरी जिले के समस्त नागरिको से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है।
Home
Unlabelled
23 दिसम्बर को होगा भव्य स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह
23 दिसम्बर को होगा भव्य स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
