खाली घर पर चोरो ने किया हाथ साफ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खाली घर पर चोरो ने किया हाथ साफ

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 22 दिसम्बर,घर मे चोरी को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। डिण्डोरी कोतवाली अंतर्गत बीती रात साकेतनगर ग्रामपंचायत देवर निवासी अनिल (राजा) चौरसिया के खाली घर में अज्ञात लोगो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।राजा चौरसिया के बड़े भाई ने बताया कि कल ही उनका छोटा भाई परिवार सहित जगन्नाथ पूरी के लिये रवाना हुये है,और रात में अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
सुबह जानकारी लगाने पर अनिल चौरसिया के भाई ने कोतवाली में जाकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज कराई,FIR में लगभग 22000 की चोरी होना बताया है,जिसमे चांदी के भगवान की मूर्ति,बच्चो के गुल्लक सहित कुछ नगदी सामिल है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला संज्ञान में ले कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।