आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 17 दिसम्बर,भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला कटनी मे आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी उपस्थित हुए। वहीं बैठक मे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी तारतम्य मे भाजपा डिण्डौरी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया भी बैठक में पहुँचे जहाँ प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा , प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव , राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,केंद्रीय मंत्री फ़ग्गन सिंह कुलस्ते ,राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार ,जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। वही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे मतदान केन्द्रो में भाजपा की वोट प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करना है। पहले का चुनाव हम काग्रेस के कुशासन के वजह से जीते वही दूसरा चुनाव हम गरीब कल्याण योजना से और अब 2023 का चुनाव हमें सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के माध्यम से चुनाव जीतना है साथ ही सोशल मीडिया वर्तमान युग मे हथियार के तरह कार्य कर रही है हमे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना है। वही भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और आगामी 100 वर्षो तक हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी ही रहेगें। कार्यकर्ता की सहभागिता कार्यकर्ता अपनी मेहनत से मतदाताओं को प्रभावित करे इसके लिए हमे हर कार्यकर्ताओं की चिंता करना है। कोई भी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिना कार्य के नही रहेगे। सभी के लिए कार्यो का विभाजन होगा। वर्तमान मे हमारी पार्टी के द्वारा सुघोष का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमे हमे मतदान केन्द्रो तक अपनी पहुँच बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। उक्त प्रदेश कार्यसमिति मे जिला डिण्डौरी से भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू उपस्थित रहें।
Home
Unlabelled
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कटनी में सम्पन्न, भाजपा डिण्डौरी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवधराज हुए बैठक मे शामिल
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कटनी में सम्पन्न, भाजपा डिण्डौरी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवधराज हुए बैठक मे शामिल
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
