दामाद प्रेम ससुर बी ई ओ पर पड़ा भारी ,दामाद के कलंक के छींटे ससुर के दामन पर लगे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दामाद प्रेम ससुर बी ई ओ पर पड़ा भारी ,दामाद के कलंक के छींटे ससुर के दामन पर लगे

बी. ई. ओ.समनापुर के दामाद छत्रपाल ठाकुर के ऊपर लग रहे आरोपों के अंबार
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 17 दिसम्बर,बी ई ओ प्रीतमराम राजपूत को दामाद प्रेम भारी पड़ता नजर आ रहा है।खबरों में आने के बाद से सहायक आयुक्त ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जवाब संतुषिट पूर्ण न होने पर  अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश जारी किए तो शुक्रवार को कलेक्टर डिण्डोरी ने आयुक्त जबलपुर को बी ई ओ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। जिला मुख्यालय से लगे हुए लूकामपुर ग्राम पंचायत डांड विदेयपुर के निवासी छत्रपाल सिंह ठाकुर पिता नंद किशोर ठाकुर जो की विकास खंड शिक्षा अधिकारी समनापुर पीतम सिंह राजपूत के दामाद है! इनके ऊपर आरोपों के अंबार लग रहे हैं! अभी पिछले दिनों ही छत्रपाल सिंह ठाकुर के ऊपर बलात्कार के मामले पर जमानत से रिहा होने पर कन्या शाला समनापुर में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति का मामला गरमाया हुआ था! जिसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी समनापुर प्रीतम सिंह राजपूत अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया, वहीं सहायक आयुक्त डिण्डोरी और कलेक्टर डिण्डोरी ने इस मामले में बी ई ओ आड़े हाथ लिया है। छत्रपाल सिंह ठाकुर  एक मामला अभी शांत ही नहीं हो पाया था, कि दूसरा मामला प्रकाश में आ गया, ग्राम  दाण्ड विदेयपुर के निवासी ब्रज प्रकाश ठाकुर के द्वारा बताया गया कि छत्रपाल सिंह ठाकुर पिता नंद किशोर ठाकुर इनके पिता शासकीय शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, एवं ससुर जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी समनापुर हैं,इसके नाम से ग्राम पंचायत के माध्यम से लगभग ₹400000 का लघु तालाब सन 2020-21 में स्वीकृत हुआ था! जिसमें छत्रपाल ठाकुर के द्वारा कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, और अपने रसूख के बलबूते पर सामग्री की पूरी राशि निकाल ली गई है, एवं मजदूरों की जगह अपने नाम पर फर्जी हाजिरी के माध्यम से पूरा पैसा डकार लिया गया है, जबकि जिस दौरान पंचायत में इसकी हाजिरी चल रही थी, उसी समय यह व्यक्ति शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कुंडा में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ था! जिस का मिलान ऑनलाइन मस्टरोल एवं शिक्षक उपस्थिति पत्रक के हस्ताक्षर  से किया जा सकता है! इनके रसूख का अंदाजा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि छत्रपाल ठाकुर के पिता नंद किशोर ठाकुर जो कि एक शासकीय शिक्षक हैं, और आयकर दाता भी है, इसके बावजूद इनकी पत्नी के नाम से पंचायत के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट बनवा लिया जाता है, जबकि वास्तविक हितग्राहियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है! ब्रज प्रकाश ठाकुर के द्वारा इन सभी मामलों की शिकायत लगातार जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में की जा रही है, परंतु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है! जो कि एक गंभीर जांच का विषय है!


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।