आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 17 दिसम्बर,डिंडोरी बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बतलाया कि डिंडोरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के नाम आज ज्ञापन सौंपा जाएगा जानकारी के मुताबिक रसोईया संघ के द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मुख्यालय कलेक्ट्रेट चौराहे पर किया जा रहा था रसोईया संघ की महिलाओं के द्वारा डिंडोरी अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम किया गया था चक्का जाम करने की परमिशन रसोईया संघ के द्वारा प्रशासन से ली गई थी इसके बावजूद भी रसोईया संघ के 9 पदाधिकारियों के ऊपर कोतवाली में मामला पंजीबद्ध किया गया है जिसे तत्काल निरस्त किए जाने की मांग बहुजन समाज पार्टी के द्वारा की जावेगी बतला दे की डिंडोरी एसडीएम बलवीर रमण के द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर रसोईया संघ की महिलाओं एवं पदाधिकारियों को मंच से चक्का जाम ना करने की बात कही गई थी रसोईया संघ के पदाधिकारियों एवं महिलाओं के द्वारा डिंडोरी एसडीएम की बात पर तत्काल संज्ञान लिया गया और चक्का जाम समाप्त कर दिया गया बावजूद इसके रसोईया संघ के नौ पदाधिकारियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई है जिसे निरस्त करने बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ज्ञापन सौप कर मांग करेंगे
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
