राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 18 दिसम्बर,कार्यालय वन परीक्षेत्र अमरपुर की स्थिति बहुत जर्जर हालत में है,दीवारों में लगी ईंटे अब एक दूसरे का साथ छोडती नजर आ रही है। भवन की ऐसी स्थिति में जान हथेली में ले कर्मचारी कार्यालय वैन परिक्षेत्र अमरपुर में कार्य करने को मजबूर है।जबकि वन परिक्षेत्र अमरपुर के अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी है मगर उच्च अधिकारियों ने बजट का बहाना बनाकर जरजर भवन में अपने कर्मचारियों को खतरों से खेलने के लिए छोड़ दिया है।
इनका कहना है :-
कई एक बार उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है मगर बजट नहीं होने के कारण भवन निर्माण कार्य नहीं हुआ है!
मयंक पांडे
