आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 18 दिसम्बर, कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनसेवा शिविर के दौरान आदिवासी बालिका छात्रावास पण्डरीपानी का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बेहतर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। ग्रामवासियों द्वारा भी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता द्वारा छात्रावास प्रबंधन का कार्य बेहतर ढंग से करना बताया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता को "स्टार ऑफ द मंथ" से सम्मानित करने को कहा है। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, एक दिन के लिए मनोनीत कलेक्टर छात्रा सुश्री शिवकुमारी और जनप्रतिनिधियो सहित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
Home
Unlabelled
छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता को "स्टार ऑफ द मंथ" से सम्मानित क्या जाएगा
छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता को "स्टार ऑफ द मंथ" से सम्मानित क्या जाएगा
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
