रोजगार सहायक की तानाशाही के चलते मजदूरों को नहीं मिल पा रहा 100 दिवस का रोजगार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रोजगार सहायक की तानाशाही के चलते मजदूरों को नहीं मिल पा रहा 100 दिवस का रोजगार

सन 2017 में लोकायुक्त पुलिस के हाथों हो चुका है ट्रैप

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 19 दिसम्बर, मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं! ताकि मजदूरों के पलायन को रोका जा सके, एवं उन्हें ग्रामों में ही रोजगार उपलब्ध हो सके! किंतु डिंडोरी जिले कि कुछ ग्राम पंचायतों में पंचायत कर्मियों की तानाशाही के चलते इसके विपरीत कार्य हो रहे हैं! एक ऐसा ही मामला विकासखंड डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला का प्रकाश में आया है, जहां रोजगार सहायक इंद्र सिंह वालरे की तानाशाही के चलते मजदूरों को 100 दिवस का रोजगार नहीं मिल पा रहा है, सत्र गुजरने को है, और अभी मजदूरों को बमुश्किल 30 से 40 दिवस का रोजगार ही मिल पाया है, मेंटो द्वारा बताया गया कि रोजगार सहायक को हम डिमांड में कितने ही मजदूरों का नाम दे, दे! वह अपनी मर्जी के अनुसार ही अपने चहेते मजदूरों का नाम मस्टररोल में जारी करता है, मजदूरों द्वारा बताया गया कि हमसे अनेकों बार आधार नंबर एवं पासबुक की फोटो कॉपी फ्रीज एवं अनफ्रीज के नाम पर ले लिया गया, उसके बावजूद हमारा नाम मस्टरोल में आता ही नहीं!मजदूरों द्वारा बताया गया कि पिछले सप्ताह हमसे एक सप्ताह कार्य कराया गया था, और मजदूरी किसी को 1 दिन की तो किसी को 2 दिन की एवं किसी के खाते में 3 दिन की डाली गई है! इस संबंध में रोजगार सहायक से बात करने पर तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया! अब भला मजदूरों की समस्याओं का समाधान कौन करेगा!
 इनका कहना है-:
रोजगार सहायक अपनी मनमर्जी से काम करता है, ना तो वह ग्राम सभा में कभी उपस्थित होता है,और ना ही किसी की समस्या का समाधान करता है, मैं इस संबंध में जनपद सीईओ से बात करूंगी।
सरपंच सिलोचना मरावी

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।