गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 20 दिसम्बर,डिंडोरी मध्य प्रदेश के अंतर्गत विकास खंड अमरपुर के ग्राम पंचायत सिधौली के सभी बैगा जनजाति के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरपंच शिवकुमारी आर्मो सचिव गणपत कुशराम रोजगार सहायक पुनीत चंदेल के ऊपर लगाए गंभीर आरोप ग्रामीणों का कहना है हमारे ग्राम पंचायत सिधौली के बैगानटोला में करीब 100 परिवार से ऊपर बैगा जनजाति के परिवार रहते हैं जिन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है सरपंच सचिव रोजगार से बोलने पर पैसे की डिमांड करते हैं एवं जिनके पास ट्रैक्टर चार पांच एकड़ जमीन सभी सुविधाएं ऐसे अपने चहेते लोगों को इस योजना का लाभ दे रहे हैं जिसके चलते हम गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। कलेक्टर साहब को आवेदन देते हुए सभी ग्रामीण रूबरू हुए। कलेक्टर विकास मिश्र ने उन्हें कल 10:00 बजे आकस्मिक ग्रामसभा लगाकर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को वहां पहुंच कर तत्काल समस्या का निराकरण करने को कहा। कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही से ग्रामीण जन खुश होकर अपने ग्राम के लिए वापस हुए।
