राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 20 दिसम्बर, विकासखंड डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला के सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, पिछले दिनों विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित खबर रोजगार सहायक की तानाशाही एवं मजदूरों को नहीं मिल पा रहा 100 दिन का रोजगार! पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी के द्वारा प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए जांच समिति का गठन किया गया है,
जिसमें भोजराज परस्ते अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद डिंडोरी एवं दादूराम कवर पंचायत समन्वयक अधिकारी डिंडोरी को नियुक्त किया गया है,एवं दो दिवस के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया गया है! अब देखना यह होगा कि रोजगार सहायक इंद्र सिंह वालरे को अपनी करनी की क्या सजा मिलेगी?
