गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 20 दिसम्बर, डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड के ग्राम पंचायत कारोपानी का मामला सामने आया आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण जन जनसुनवाई के माध्यम से अपनी समस्या रखी ग्राम पंचायत कारोपानी के ग्रामीणों का कहना है की बासा टोला कारो पानी सेचरखुटिया नर्मदा नदी तक लगभग 3 से 4 किलोमीटर पहुंच मार्ग रोड है जिसमें बोल्डर धूल मिट्टी से पूरा रोड भरा हुआ है जिसकी धूल घरो में घुसती है साथ ही बरसात में आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है अपनी इस समस्या की जानकारी हम ग्रामीण ने कई बार संबंधित अधिकारी कर्मचारी को दे चुके हैं लेकिन हमारी कही कोई सुनाई नहीं होती, जिसके चलते आज हम सभी ग्रामीण एकत्र होकर कलेक्टर शिकायत पत्र दिया है।वही कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर तुरंत ग्राम पंचायत कारो पानी पहुंचने को कहा एवं गांव की समस्या को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए।
