ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 20 दिसम्बर,जनपद पंचायत डिण्डोरी के जनपद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद सदस्यों ने वार्षिक बजट पुनः लागू किए जाने, जनपद सदस्यों के क्षेत्र का वार्षिक बजट 15 लाख एवं मानदेय 1500 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने, साथ ही प्रत्येक पंचायत में जनपद सदस्य के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनपद सदस्य की सहमति , अनुमोदन से कार्य किए जाने मांग की है।
