आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 21 दिसम्बर,सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव झारखंड सरकार ने पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। जिससे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। जैन समाज अहिंसा पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थान बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहा है। विरोध के चलते बुधवार को डिण्डौरी बंद का आह्वान किया गया है।
जैन ने कहा कि सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिसकी समाज निंदा करता है। शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी जहां की पवित्र भूमि से जैन धर्म के 20 तीर्थंकर परमात्माओं के पवित्र निर्माण की यह भूमि है। यह पवित्र तीर्थ स्थल समूचे जैन समुदाय की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इस देव भूमि की पवित्रता और सुचिता बनी रहे, इसलिए सरकार इस पवित्र क्षेत्र को तीर्थाटन ही रहने दे। पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय वापस ले।
