जनपद के जिम्मेदारों की मिलीभगत से पंचायत कार्यों में हो रही अनियमितता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनपद के जिम्मेदारों की मिलीभगत से पंचायत कार्यों में हो रही अनियमितता


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 31 दिसम्बर,डिण्डोरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ-गांठ से जमकर अनियमितता की जा रही है। शिकायतों के बाद भी सरपंच-सचिवों पर कोई कार्रवाई नहीं होती हैं।
ग्रामीणों की मानें तो गांव में सरकार की संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। जिसकी निगरानी करने वाले अधिकारी भी कमीशन के खेल के चलते आंखों पर चश्मा चढ़ाए चुप्पी साधे बैठे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सभी निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती जाती  है। जिस में इंजीनियरों की सहभागिता से इनकार नहीं किया जा सकता, कुछ ग्राम पंचायतों में बने स्टापडेम प्रधानमंत्री आवास, सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन तरीके से कराये जा रहे हैं। जिसकी शिकायत  ग्रामीण जनपद पंचायत से लेकर कलेक्टर सहित सीएम हेल्पलाइन तक करते है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर  कुछ भी होता नहीं दिखाई देता हैं।
डिण्डोरी जनपद के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायतों में गुणवत्ताहीन और फर्जी काम सरपंच-सचिव और रोजगार सहायकों की मिलीभगत से किए जाकर शासन की मंशा की यहां खिल्ली उड़ाई जा रही हैं। जनपद पंचायत डिण्डोरी में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार जमकर फल-फूल रहा है।
ऐसा ही एक मामला हमने 27 दिसम्बर मंगलवार को प्रकाश में लाया था।

जिसमे डिंडोरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रूसा माल में स्टॉप डेम के जीर्णोधार कार्य के नाम से बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है, जिसमे 5 लाख 65 हजार रूपए की राशि मरम्मत कार्य के नाम से ग्राम पंचायत के सरपंच- सचिव और जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर शासकीय राशि का बंदरबांट करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है l 
ग्रामीणों का यह भी आरोप है की ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच के रिश्तेदारों का मैटेरियल सप्लायर के नाम से फर्जी बिल वाउचर लगा कर रुपया निकाला गया है गांव के ग्रामीणों ने संबंधित कार्य की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है, ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार में विभागीय अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त हैl 

इनका कहना है
आपके तौर से मुझे संज्ञान में आया है ऐसा कुछ हुआ है,मुझे दिखवाना पड़ेगा,यहाँ से निरीक्षण टीम जाएगी और कुछ पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

निखिलेश कटारे मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।