ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 31 दिसम्बर,डिंडोरी विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रूसा माल में राष्ट्रीय पर्व के नाम पर बिना दिनांक के फर्जी बिल लगाए गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 26 जनवरी करोना कॉल के समय ग्राम पंचायत के द्वारा फर्जी बिल वाउचर लगाकर राशि आहरण किए गए हैं | जबकि आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार उन्होंने ग्राम पंचायत में सूचना का अधिकार के तहत वर्ष 2018 से आज तक की जानकारी मांगी गई थी जिसमें ग्राम पंचायत के द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता को आधी अधूरी जानकारी दी गई है जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त,या 26 जनवरी के बिल वाउचर पाए गए हैं।बिल में न ऊपर दिनांक है न ही सील साईन में दिनांक दिख रही है,इस लिए दिनक न होने से एक ही बिल दोनों राष्ट्रीय पर्वो में उपयोग हो सकते है, जो कि शिकायतकर्ता के अनुसार फर्जी बिल हैं।आरटीआई कार्यकर्ता की माने तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की सहमति से ग्राम पंचायतों में योजनाओं सहित अन्य कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आलम ये है कि कमीशन के खेल के चलते शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते।
