तेज रफ्तार का कहर, चालक की घटनास्थल पर ही मौत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तेज रफ्तार का कहर, चालक की घटनास्थल पर ही मौत

गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 31 दिसम्बर,डिंडोरी विकासखंड के नेवसा पड़रिया मार्ग में बाईक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बने घर की दीवाल से जा टकराई जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार  युगल किशोर 22 वर्ष पिता चेतन सिंह निवासी ग्राम भलवारा थाना करण पठार जिला अनूपपुर का बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक रोड में बने स्पीड ब्रेकर से गुजरने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने घर में जा टकराया।दुर्घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और शव को जिला चिकित्सालय डिंडोरी पीएम के लिए लाया गया |

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।