नरेंद्र सिंह राजपूत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नरेंद्र सिंह राजपूत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 24 दिसम्बर,डिण्डोरी। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डोरी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष, वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कर्मठ व जुझारू नेता नरेन्द्र सिंह राजपूत को डिण्डोरी जिले का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विदित है कि नरेन्द्र सिंह राजपूत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति से जुड़कर सक्रियता से काम करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व भाजपा में जिले के शीर्ष पद पर कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश की टीम में है। इनकी जमीनी स्तर पर सक्रियता एवं प्रशासनिक कुशलता को देखते हुए श्री कुलस्ते ने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।