गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 दिसम्बर, डिंडोरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया कला के पोषक ग्राम हर्रा टोला का मामला सामने आया जहाँ कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत नेवसा के पोषक ग्राम मोहगांव से हर्रा टोला पहुंच मार्ग का ग्रेवल रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें भगत लाल चंदेल कृष्ण कुमार चंदेल कार्य मे व्यवधान उत्पन्न कर विवाद कर रहे हैं,जिसके चलते ग्रेवल रोड निर्माण कार्य रुका हुआ है।आये दिनके विवाद से परेशान होकर हम ग्रामीण आज कलेक्टर महोदय के पास आये है। भगत एवं कृष्ण कुमार चंदेल का कहना है कि यह जमीन हमारी है और हम यहां से रोड नहीं बनाने देंगे जबकि पहले से ही वहां पर रोड का कार्य कराया जा चुका है ग्रामीण जन का कहना है की हमारी इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विकास कार्य कराने की अनुमति दिलवाई जाये, ताकि हमारा आवागमन का सुगम बन सके।
