भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 दिसम्बर, डिंडोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रूसा माल में स्टॉप डेमो में मरम्मत कार्य के नाम पर बहुत बड़ी फर्जीवाड़ा किया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि ₹5 लाख से अधिक की राशि मरम्मत कार्य के नाम से ग्राम पंचायत के सरपंच- सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से राशि का बंदरबांट किया गया है l
ग्रामीणों का यह भी आरोप है की ग्राम पंचायत के स्टॉप डेमो निर्माण कार्य में संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच के रिश्तेदारों का मैटेरियल सप्लायर के नाम से फर्जी बिल वाउचर लगाते हैं, जिसमें अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त हैl
