शहपुरा, हाईस्कूल गुरैया में गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा, हाईस्कूल गुरैया में गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाया गया

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 दिसम्बर, कलेक्टर विकास मिश्रा डिण्डौरी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य उपेन्द्र कुमार गुरूदेव के मार्गदर्शन में शासकीय हाईस्कूल गुरैया विकासखण्ड शहपुरा में गुड गवर्नेंस सप्ताह ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे- निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,भाषण आदि का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा पेन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने हेतु रतन लाल धुर्वे, दीपक कुमार सोनी, श्रीकांत झारिया, केहर सिंह, रविन्द्र परस्ते शिक्षकों का सहयोग रहा।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।