गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 27 दिसम्बर,डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरा माल के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है की बाँध निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है डूब प्रभावित ग्रामीणों में मुआवजा की राशि को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। आज डूब प्रभावित ग्रामीण ने जनसुनवाई में आकर अपनी गुहार पीड़ा कलेक्टर के समक्ष रखी और निदान के लिये गुहार लगते हुए बताया कि हमें जो मुआवजा राशि मिल रही है उससे ग्रामीण असंतुष्ट है। जल संसाधन विभाग के द्वारा बाँध निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें 1 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा राशि कुल 91000 दिया जा रहा है जो आज के समयानुसार ना के बराबर है। ग्राम पंचायत चौरा माल में बाँध निर्माण में किसानों के हक को मारा जा रहा है जबकि किसानों की मांग है कि हमें भी जिले में अन्य बाँध निर्माण में ग्रामीणों को जो मुआवजा राशि दी गई है वही हमे भी दी जाये।
