भाजपा की वर्चुअल बैठक संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा की वर्चुअल बैठक संपन्न

आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 27 दिसम्बर,डिंडोरी भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी के वर्चुअल बैठक आहूत की गई थी जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संवाद किया वर्चुअल बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों पर चर्चा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं रूपरेखा मोर्चा के कार्यकारिणी मंडल प्रभारियों एवं प्रवास के विषय में चर्चा मंडल पदाधिकारियों की सक्रियता पर चर्चा शक्ति केंद्र के प्रभारी जो मंडल पदाधिकारियों उनकी वर्तमान स्थिति साथी मन की बात भूत सशक्तिकरण सुघोष प्रशिक्षण का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि हमें मतदान केंद्र को सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सम्मान एवं स्थान देना होगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम अपनी मजबूती के साथ चुनाव जीत सकें साथ ही उन्होंने नए सदस्य पार्टी से जोड़ने की बात पर चर्चा की इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय सिंह मरावी ने किया वर्चुअल बैठक में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेम सिंह राजपूत, अश्वनी चौरसिया, राजकुमार मोंगरे, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुशील राय, वीरेंद्र साहू, घनश्याम कछवाहा वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।