भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 28 दिसम्बर,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्था द्वारा नवनिर्वाचित नगर परिषद के सदस्य अध्यक्ष बहन सुनीता सारस उपाध्यक्ष बहन सारिका नायक एवं जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया एवं समस्त पार्षद गण तथा जनपद सदस्य घाना घाट एवं अमरपुर समेत सभी सदस्यों का स्वागत सत्र में मंडला से पधारे कृष्णा भाई एवं संजू भाई द्वारा गेय काव्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें ब्रम्हाकुमारी राजमोहिनी बहन, मीना बहन एवं पूजा बहन, बेनी भाई कैलाश भाई द्वारा तिलक बंदन, पुष्पमाला प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहन सुनीता सारस विशिष्ट अतिथि बहन सारिका नायक एवं रजनीश राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। स्वागत के कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ समाज सेवक ब्रह्मा कुमारीज संस्था से जुड़े भ्राता पीएन अवस्थी जी, पुष्पा अवस्थी, अशोक अवधीय एवं पी पी शुक्ला का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईश्वरीय चिंतन हेतु कुमारी प्राची ने एक भजन प्रस्तुत की जिसके कारण उपस्थित जनसमूह एकाग्र चित्त हो परमात्मा याद में स्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहन सुनीता सारस ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए सभी को संस्था से जुड़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा संस्था के द्वारा दी जा रही शिक्षाओं से अपने जीवन को मानवीय मूल्यों से भरपूर करने के राजयोग का ज्ञान प्राप्त करने का हमें सुनहरा अवसर मिला है। विशिष्ट अतिथि बहन सारिका नायक ने कहा संस्था के द्वारा स्वागत करने की गतिविधि बहुत ही अनोखी है एक अलौकिक वातावरण महसूस हो रही है यदि हम ऐसी अलौकिक वातावरण में रहे तो हमारे जीवन में विशेष सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भ्राता रजनीश राय जी ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्था एक सशक्त संस्था है। संस्था का उद्देश्य है कि मानव सेवा करते हुए कैसे हम ईश्वर को प्राप्त करें, मनुष्य के मन में बहुत सी छल कपट की भावना आ जाती हैं जो ना चाहते हुए नकारात्मक कर्म हो जाता है उसे कैसे दूर करें उसके लिए राजयोग एक ऐसी साधना है जो हम अपने जीवन के अनेक प्रकार के व्यर्थ विचारों को समाप्त कर सकते हैं।हमें गौरवान्वित हो रहा है कि नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का संस्था ने अभिनंदन समारोह रखा इसके लिए नगर परिषद की ओर से धन्यवाद दिया। साथ में नगरीय समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। ब्रम्हाकुमारी सीमा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। संस्था का पूर्ण परिचय देते हुए संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी संगीता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया एवं अमरपुर ब्रह्माकुमारी पाठशाला के संचालक देवेंद्र भाई जी द्वारा अतिथियों एवं सभा में उपस्थित भाई बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी अहिरवार, ममता शुक्ला,संतोषी साहू सपना जैन, बबीता जैन,लोकमणी पाराशर, कैलाश मुहारे, रमाकांत साहू एवं जय सिंह जी मरावी जी की विशेष उपस्थिति रही। संस्था से जुड़े डिंडोरी, मंडला, शाहपुरा गाढ़ासरई, अमरपुर, समनापुर आदि स्थानों के भाई बहनों का विशेष अकथनीय सहयोग रहा।
