अवैध शराब बंद कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन,भाजपा जिलाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अवैध शराब बंद कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन,भाजपा जिलाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 28 दिसम्बर,डिंडोरी नगर के युवाओं और मां नर्मदा सेवा समिति के सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को ज्ञापन सौप शराब बंद कर माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, समिति के पुलकित शुक्ला ने बताया कि यहां शराब पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, बताया गया कि माँ नर्मदा जी के पावन तट पर निरन्तर अवैध शराब बिक्री की जा रही है। जिसमे की मुख्य रूप से ढावो, सुबखार, अवंती बाई चौक, पुल पार, गणेश मंदिर के पास, मस्जिद मोहल्ला, पुरानी डिण्डौरी, मण्डला बस स्टैण्ड, समनापुर तिराहा स्थान शामिल है। माँ. नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा माँ. नर्मदा जी के पावन तट डिण्डौरी नगर में पूर्णत: शराब बंद करवाई गई थी, इसके बावजूद भी शराब का कारोबार धडल्ले से चल रहा है, युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को भी अपना ज्ञापन सौपा है, जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने युवाओं को आश्वस्त किया कि वह प्रशासन से चर्चा कर प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।