भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 30 दिसम्बर,बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी गुरुवार शाम अचानक डिंडौरी जिले के शहपुरा पहुँचे जहाँ फैंस ने उनको घेर लिया और उनके साथ खूब सेल्फी और फोटो खिंचवाई। दरअसल अभिनेता सुनील शेट्टी न्यू ईयर सेलीब्रेट करने उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व जा रहे थे तभी शहपुरा कस्बे में पुलिस चेकिंग के दौरान उनका काफिला रुक गया और देखते ही देखते लोगों का हुजूम लग गया। हालांकि सुनील शेट्टी ने यह नही बताया की वो कहाँ जा रहे हैं । लेकिन गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने इशारों में बताया की वो टाईगर देखने जा रहे हैं।
