राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 30 दिसम्बर, भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु डिंडोरी जिले के नर्मदा इन होटल में कार्ड संस्था के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन भोपाल से आए प्रशिक्षकों के द्वारा कराया जा रहा है! जिसमें प्रमुख प्रशिक्षणकर्ता प्रवीण सिंघई, मनोज मिश्रा एवं रामाशंकर गर्ग है, इनके द्वारा 11 ग्राम पंचायतों से आए 55 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है!प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 29/12/ 2022 को सुबह 6:00 पूरे प्रतिभागियों को चार विभिन्न दलों में बाँट कर भ्रमण दल तैयार करते हुए, ग्राम पंचायत डांट विदयपुर में पानी की टंकी, पाइप लाइन का बिछाओ, समिति की सक्रियता एवं कर वसूली के संबंध में अलग-अलग दल बनाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर प्रशिक्षकों को प्रयोग कराए गए! प्रशिक्षण दल में प्रतिभागी के रूप में ग्राम पंचायत मुड़िया कला से राजेश ठाकुर, ओंकार वैयाम, बोध सिंह वालरे रतन सिंह तेकाम, अनेक लाल मरकाम, ग्राम किशलपुरी से नंद कुमार गौतम, ग्राम जाताडोंगरी से सचिव दिगंबर राजपूत एवं ग्राम पंचायत विक्रमपुर के सभी सदस्य शामिल हुए, जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख श्री शिवम सिन्हा,उपयंत्री सुप्रीया बागेश्वर, विकासखंड समन्वयक डिंडोरी रामनारायण गौतम एवं प्रशिक्षण दल के सभी प्रशिक्षणकर्ता उपस्थित रहे! भ्रमण दल के सभी सदस्यों के द्वारा अंत में ग्राम पंचायत डांड विदयपुर के पानी टंकी निर्माण में अपनी भूमि दान देने वाले कनौजिया जी का आभार व्यक्त किए एवं सभी लोगों के द्वारा संकल्प लिया गया कि सभी प्रतिभागी अपने-अपने ग्रामों में जल जीवन मिशन का अच्छे से रखरखाव एवं संधारण करेंगे!
