प्रस्फुटन समितियों की विकास खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रस्फुटन समितियों की विकास खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

राजेश ठाकुर कि रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 30 दिसम्बर,29 दिसंबर को जनपद पंचायत सभाकक्ष में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं की विकास खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें गत माह की समीक्षा एवं आगामी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे एवं जिला समन्वयक  बी एस गहलोत द्वारा आओ बनाए अपना मध्यप्रदेश के विषय जल संरक्षण, आयुष्मान कार्ड ,ऊर्जा अभियान, नशा मुक्ति ,माई की बगिया, स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं अन्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रशिक्षण प्रदान की गई प्रशिक्षण के मध्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ए एस कुशराम द्वारा वर्तमान में चल रहे शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए संबल 2,पेंशन योजना, आवास योजना ,स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत  प्रस्फुटन समितियों एवं स्वैच्छिक संगठनों से उपस्थित प्रतिनिधियों को अपने अपने गांव में प्रचार प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को चिन्ह अंकित कर लाभान्वित करने हेतु कहा गया तथा अंत में खंड पंचायत समन्वयक विनय पटेल  द्वारा पेशा एक्ट को समझाते हुए ग्राम सभा में महिलाओं एवं ग्राम वासियों को प्रेरित कर ग्राम सभा में उपस्थित कराने को कहा गया कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक द्वारा  मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं  खंड पंचायत अधिकारी का आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में स्वैच्छिक संगठनों से धोबी सिंह परस्ते, बरतू मरकाम, अरविंद यादव, श्याम सिंह धुर्वे, संध्या केवर्त तथा सीएमसीएलडीपी मेंटर्स श्रीमती रचना नामदेव ,तिलक सिंह सैयाम ,लाल सिंह ठाकुर तथा प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।