आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 23 दिसम्बर, आज भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन था इस कार्यक्रम में सम्लित होने केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी आये थे।ऑटो चालक रवि सोनी को शायद अंदाज था कि इस कार्यक्रम में इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जरूर आएंगे,बस इसी सोच से उसने एक खिलौने वाली रेल खरीद एक रेलवे का मॉडल तैयार किया इतना ही नहीं उसने अपने मॉडल के माध्यम से रेलवेस्टेशन का नाम भी सुझा डाला।रेलवेस्टेशन की तर्ज पर उसमे एक बोर्ड भी लगाया था जिसमे एक ओर डिण्डोरी जंगशन लिखा था और दूसरी ओर रानी अवंतीबाई रेलवे स्टेशन लिखा था।ऑटो चलक की रेलवे लाईन की दीवानगी इतनी है कि शायद उसने अपने बच्चों के लिये इतना मेंहगा खिलौना भले ही न खरीदा होगा मगर रेलवे लाईन की माँग के लिये उसने मेंहगा खिलौना खरीद उसे एक मॉडल का रूप भी दिया।उसके माँग करने के इस अनोखे तरीके की सबने सराहना की और खूब सेल्फियां भी ली।रवि सोनी ने जुलूस में सम्लित कुलस्ते को अपना बनाया हुआ रेलवे का मॉडल दे डिण्डोरी में रेलवे लाईन की माँग की।साथ ही रवि सोनी ने बताया कि समय समय पर वो ऐसे की रेलवे की माँग के लिये आवाज उठता रहेगा।
Home
Unlabelled
रेल लाईन के दीवाने एक ऑटो चालक ने डिण्डोरी में रेल लाईन की माँग का खोज अनोखा तरीका
रेल लाईन के दीवाने एक ऑटो चालक ने डिण्डोरी में रेल लाईन की माँग का खोज अनोखा तरीका
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
